बिजौलिया ऊपरमाल पर्यावरण समिति के उपाध्यक्ष शक्ति नारायण शर्मा ने संविदा व ठेका कर्मियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विभागों में संविदा कर्मी अधिक कार्यभार के बावजूद कम मानदेय पर काम कर रहे हैं, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित है। शर्मा ने आयुर्वेद विभाग के लगभग 300 संविदा वैद्यों का उल्लेख करते