चांदपुर: चांदपुर में बिजनौर रोड पर स्थित बैंकट हॉल में बारातियों के बीच लात-घुसे चलने का वीडियो हुआ वायरल
चांदपुर के बिजनौर रोड स्थित एक बैंकट हॉल में मारपीट का एक वीडियो शुक्रवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।बताया जा रहा है कि मामूली कहा सुनी को लेकर बारातियों की दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। लात घुसे चलने पर अफरा तफरी मच गई।