मैनपुरी: जन्म प्रमाण पत्र न बनने पर नेत्रहीन पीड़िता ने मैनपुरी डीएम से लगाई गुहार, डीएम ने कुर्सी छोड़कर सुनी फरियाद
तहसील करहल क्षेत्र के ग्राम अहलादपुर निवासी कन्हैयालाल पुत्र प्रह्लाद सिंह की पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र न बनने पर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी से नेत्रहीन ने गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्वयं कुर्सी से उठकर नेत्रहीन पीड़िता की समस्या सुनी और तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।