डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध करवंदिया इलाके में पुलिस ने किया एक शराब की भट्टी ध्वस्त, 2000 लीटर महुआ पास शराब भी विनस्ट
Dehri, Rohtas | Jun 7, 2024 अवैध शराब के विरुद्ध रोहतास एसपी के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में विशेष अभियान के दौरान करवंदिया थाने क्षेत्र के घटमा पुर स्थित बरमसिया पहाड़ की तलहटी में शराब के विरुद्ध छापेमारी की गई। आपको बता दे की छापेमारी के दौरान एक शराब की भट्टी ध्वसत की गई वहीं पुलिस टीम ने 2000 लीटर महुआ पास शराब को भी विनष्ट किया है।