मांडर: मुड़मा में हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Mandar, Ranchi | May 23, 2024 मांडर के मुड़मा के निकट तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल सोनचीपी निवासी 23 वर्षीय सोनी परवीन की बीती रात को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे में उसके सात माह के पुत्र को गंभीर चोट आयी थी. ज्ञात हो कि गत 20 मई की शाम मुड़मा गांव के निकट सोनी बच्चे को गोद में लेकर सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था।