बांदा: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवक ने किशोरी को भगा लिया, 3 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला दोनों का सुराग
Banda, Banda | Nov 17, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 नवंबर को एक युवक एक किशोरी को भगा ले गया। वहीं 3 दिन भी जाने के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग सका है। सोमवार को किशोरी के परिजनों ने बताया कि 14 नवंबर को घर के सभी सदस्य खेत चले गए थे और घर में कोई नहीं था। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला एक युवक हमारी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर लेकर चला गया।