बांदा: रेलवे स्टेशन परिसर में नार्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना
Banda, Banda | Nov 17, 2025 बांदा के रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को रेलवे के कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बात करते हुए रेलवे विभाग के कर्मचारी जसवंत यादव ने बताया कि आज आल इंडिया रेलवे के सभी क्रू लॉबियों में 25% माइलेज की बढ़ोत्तरी के सम्बंध में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है व रेलवे प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है कि अपने सभी रनिंग स्टाफ के 25% बढ़ोत्तरी करें।