मधुपुर: सबैजोर गांव में सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मधुपुर थाना क्षेत्र के सबैजोर गांव के पास सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक नीरज कुमार तुरी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।