रसूलाबाद: सुजानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, 12 बीघा से अधिक फसल जलकर हुई राख
रसूलाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजानपुर के मजरा पितानपुरवा और मधुनिवादा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई खेत इसकी चपेट में आ गए और खेत में खड़ी तथा कटी पड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में करीब 12 बीघा से अधिक फसल नष्ट होने का अनुमान है।ग्रामीणों ने बताया