धौलपुर: नगर परिषद में कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति की शिकायतों पर ADM ने किया निरीक्षण, 113 अनुपस्थित पाए गए
नगर परिषद में कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई की। नगर परिषद प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा ने सुबह करीब 9:30 बजे ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमरों पर ताले लटके मिले। कुल 128 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 113 अनुपस्थित पाए गए। इस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कड़ा रुख