शहर में होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है टावर चौक से लेकर आजाद चौक तक पूरा बाजार आकर्षक पिचकारियों हर्बल रंग गुलाल और सजे धजे कपड़ों की दुकान से गुलजार नजर आ रहा है सोमवार सुबह 8:00 बजे से खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है दुकानदारों को इस बार अच्छी कमाई की उम्मीद है खासकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।