बूंदी: ड़ाबी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में 11 केवी लाइन टूट कर गिरने से करंट की चपेट में आई महिला मौत
Bundi, Bundi | Apr 27, 2024 जिले के ड़ाबी थाना क्षेत्र के भगवानपुरा में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बारिश के दौरान भगवानपुरा गांव के बीच से होकर गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन टूट कर एक घर पर जा गिरी।घर पर काम कर रही भगवानपुरा निवासी सुगना बाई पत्नी गोरुलाल करंट की चपेट में आ गई जिससे वह अचेत हो गई। जिसे इलाज के लिए कोटा लेकर गए। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।