बूंदी: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े लोगों पर अचानक गिरी बिजली तीन की मौत चार जने घायल
Bundi, Bundi | Apr 27, 2024 बून्दी जिले के डाबी थाना क्षेत्र के पटपड़िया के नजदीक भुजर घाटे पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन व्यक्तियो की मौत हो गई। वही 4 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है।मोके पर पहुची डाबी थाना पुलिस ने तीनो मृतको को डाबी सीएसची पहुँचाया।जहां मृतको के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिए। सभी बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। तभी बिजली गिर गई।