भानपुरी: लामकेर के बच्चों ने संभाली हरियाली की जिम्मेदारी, सीड बाल बनाकर दे रहे पर्यावरण का संदेश
*बस्तर।* पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विकासखंड बस्तर के संकुल केंद्र लामकेर स्थित माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने मिशन लाइफ फॉर इको क्लब के अंतर्गत एक प्रेरणादायक अभियान शुरू किया है। विद्यालय के बच्चे स्वयं सीड बॉल यानी बीज गेंद तैयार कर हरियाली बढ़ाने का अनूठा प्रयास कर रहे हैं। विद्यालय प्रारंभ होने के साथ ही विद्यार्थी शिक्षको