बांसजोर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर कलशयात्रा, बांसजोर शिवालय में जलाभिषेक व बोर्डर तक बाइक रैली
बांसजोर में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ पर भव्य कलशयात्रा के साथ बाईक रैली का आयोजन किया गया,इस दौरान बृहस्पतिवार को दस बजे के करीब गिनीकेरा लुडगी नदी से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे,भजन कीर्तन एवं भगवान के जयघोष के साथ पुरोहित के अगुवाई में कलश में जल भरकर बांसजोर ओपी सन्निकट शिवालय में जलाभिषेक कर पुजा अर्चना किया