बांसजोर: झारखंड स्कूल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम 2 के तहत परीक्षा आयोजित, तीन विद्यालयों के 19 विद्यार्थी शामिल
झारखंड स्कूल सर्टिफिकेशन प्रोग्राम 2 के तहत् आयोजित परीक्षा में राजकीय कृत मध्य विद्यालय बनमुंडा उरते में तीन विद्यालयों के 19 विद्यार्थी शामिल हुए, परीक्षा कदाचार मुक्त रूप से हुई तथा बताया गया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को गोल्ड, सिल्वर तथा Bronze प्रमाणन प्रदान किया जाएगा तथा राज्य स्तर पर भी सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा।