बांसजोर: डोंगापानी में बीडीओ एवं बीपीओ ने आम बागवानी का निरीक्षण किया, उपायुक्त के निर्देश पर सुधार कार्य हुआ पूर्ण
प्रखंड विकास पदाधिकारी बांसजोर एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बांसजोर द्वारा उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश पर डोगापानी में हरित ग्राम योजना से संचालित विजय प्रधान का बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया तथा योजना में आवश्यक सुधार करते हुए पौधा रोपण, घेराबंदी,नाडेप पीट की मरमति तथा योजना बोर्ड का सुधार कार्य पुरा किया गया।।