हैदरगढ़: मंगलपुर कट के पास लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की हुई मौत
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मंगलपुर कट के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हैदरगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मंगलपुर कट से मुड़ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी।