रायसेन: सांची थाना क्षेत्र: विदिशा बाईपास पर अज्ञात वाहन ने पल्सर सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Raisen, Raisen | Sep 15, 2025 रायसेन। जिले के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत विदिशा बाईपास पर सोमवार शाम 4:00 बजे के आसपास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।