कोढ़ा विधानसभा से लगभग 30 हजार वोट से प्रचंड जीत पर शुक्रवार की संध्या लगभग 07 से 08 बजे के बीच विधायक कविता पासवान ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा यह हमारी नहीं जनता की जीत है। कोढ़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को देखते हुए जनता का फैसला आया है। मैं काफी खुश हूं कि जनता ने सुशासन की सरकार को चुनी।