अररिया: अररिया में तेज आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित
Araria, Araria | Apr 26, 2026 अररिया जिले में शनिवार को रात 12 बजे के करीब अचानक बदले मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज मेघ गर्जन, बिजली की चमक और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब 30 मिनट तक हुई तेज बारिश के दौरान कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ।