डुमरी: कुलगो में दुर्गा मंदिर के पास ट्रांसफार्मर बदला, बिजली आपूर्ति बहाल
Dumri, Giridih | Apr 9, 2026 कुलगो उत्तरी के मंडेय टोला दुर्गा मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी।ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार को सूचना दी,जिन्होंने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को फोन पर अवगत कराने से सांसद के निर्देश पर विभाग ने तुरंत 200KVA का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।गुरुवार को पिंटू कुमार ने उद्घाटन किया।जानकारी अपराह्न करीब 6 बजे हुई।