बरेली: पत्नी ने दूध में नशा मिलाया, होश में आने पर खुद को रस्सियों से बंधा पाया, संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र की जागृति नगर कॉलोनी में सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक विशाल चंद्र सक्सेना ने पत्नी शिखा पर नशा देकर बेहोश करने और रस्सियों से बांधने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कहा पत्नी और उसका परिचित युवक संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। विशाल चंद्र ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुटी।