उदाकिशुनगंज मुख्यालय बाजार प्रत्येक दिन जाम की समस्या से परेशान है। मुख्य बाजार के रास्ते ही सभी दो पहिया वाहन से लेकर ट्रक तक गुजरते हैं और उसी रास्ते से लोग खरीदारी करते एवं आवागमन भी करते हैं। प्रत्येक दिन की स्थिति के कारण बुधवार को भी लंबा सड़क जाम देखने को मिला। स्थानीय व्यवसाइयों में भी इसको लेकर आक्रोश है।