खगौल: दानापुर के तकिया स्थित कर्बला में मोहर्रम पर उमड़ी आस्था,भाईचारे और सौहार्द का दिया गया संदेश
मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे दानापुर के तकिया स्थित कर्बला में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मोहर्रम की परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में तकिया कर्बला एवं मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। उपस्थित लोगों से सामाजिक एकता बनाए रखने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की अपील