मंडलेश्वर में सिविल अस्पताल की नई बिल्डिंग में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले दो महीनों से अस्पताल की सूनी बिल्डिंग को निशाना बनाकर चार से पांच बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।