बेगूसराय: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 07 अगस्त को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 10 परीक्षा केदो पर 7 अगस्त को सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 तक संपन्न होगी. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. उन्होंने कहा की परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.