सीतापुर: रामकोट में छत से गिरने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के रामकोट इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला सन्दिग्ध अवस्था में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी, घायल हुई महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।