डुमरा: सीतामढ़ी में एसटीईटी-19 का अंक प्रमाण पत्र का वितरण 15 अप्रैल से किया जाएगा शुरू ।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा एसटीईटी-19 का अंक प्रमाण पत्र डीईओ को उपलब्ध करा दिया गया है 15 अप्रैल से वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस अंक पत्र के लिए काफी दिनों से इंतजार था। अभ्यर्थियों की इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है, 15 अप्रैल से सीतामढ़ी में अंकपत्र का वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।