डुमरा: सीतामढ़ी जिले के 30 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रिक्त सीटों पर होगा नामांकन
सीतामढ़ी जिले में संचालित 30 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रिक्त सीटों पर नामांकन अभियान शुरू होगा। 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारी त्रिभुवन कुमार ने बताया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 1103 सीट है जिसमें से 263 बालिकाओं का ही नामांकन अभी तक हुआ है।