निघासन: निघासन में चल रहे एनएनपीएल टूर्नामेंट में गगन इलेवन का जलवा कायम, एक रात में दो जीत, हफीज और सद्दाम बने जीत के सितारे
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा रोड स्थित खेल मैदान पर आयोजित निघासन नाइट प्रीमियर लीग (एनएनपीएल) में गगन इलेवन ने रविवार रात लगातार दो मुकाबले जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। पहले मैच में गगन इलेवन ने धौरहरा इलेवन को 36 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 10 ओवर में 130 रन बनाए, जिसमें हफीज ने 57 रन की विस्फोटक पारी खेली।