दुधि: नशे में धुत युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी के अमवार चौकी निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार पुत्र स्व. रूपलाल की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें घटनास्थल से निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर पर गंभीर चोट के कारण उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।