बूरमू: खखरा गांव के लोगों ने जमीन विवाद के मामले को लेकर अंचल कार्यालय का किया घेराव
Burmu, Ranchi | Jul 1, 2025 आज मंगलवार 1 जुलाई 2025 समय 4 बजे बुढ़मू अंचल कार्यालय मे धरना मे बैठे ग्रामीण, एक ही जमीन का दो लोगो का जमाबंदी का मामला। आक्रोषित ग्रामीण नें पहले पिठोरिया, ठाकुरगाँव मुख्य मार्ग को किया जाम। और फिर अंचल कार्यालय बुढ़मू पहुंचे। जानकारी के अनुसार ठाकुर गाँव थाना प्रभारी नें लोगो को समझा बुझाकार मुख्य पथ से जाम हटवाया।