चूरू: गांव खांसोली में घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला 26 वर्षीय युवक का शव, पत्नी पीहर गई हुई थी
Churu, Churu | Nov 17, 2024 चूरू के गांव खांसोली में रविवार की सुबह 26 वर्षीय युवक का उसके घर में छत पर बने कमरे में फांसी पर लटकता हुआ शव मिला। जब युवक की मां उसे चाय देने गयी तो इस घटना का पता चला। मृतक की पत्नी पीहर गई हुई थी। परिवार के लोगों ने उसको फंदे से नीचे उतारकर राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।