शिवहर: जिले में शराब छापेमारी, बरामदगी और गिरफ्तारी को लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने दी जानकारी
शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने आज शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे बताया है कि शिवहर जिला के सभी थाना, एएलटीएफ व उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा लगातार शराब को लेकर छापामारी अभियान चलाई जा रही है. उन्होंने ने बताया कि पिछले दो दिन के अंदर 66 लीटर शराब बरामद किया गया है. जिसमे 5 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वही एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।