राघोगढ़ के आवन गांव में वाचस्पति संस्कृत विद्यालय में 15 नवंबर से शुरू तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन और चतुर्वेद परायणम कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने बिहार चुनाव परिणाम पर कहा, ऐसे नतीजे नॉर्थ कोरिया, रूस चीन में आते हैं। आरोप लगाया, 62 लाख वोट कटे 20 लाख वोट जोड़े, किसके वोट कटे किसके जुड़े चुनाव आयोग ने जानकारी नहीं दी।