शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के डाहिनी की पुलिया पर दो बाइकों की टक्कर में एक पर सवार दो युवक हुए घायल
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र गुड निवासी नंदकिशोर यादव व गुलशन यादव बाइक पर अपने नानाजी को लेने जा रहे थे इसी दौरान मंगलवार रात नौ बजे क़रीबन थाना शिकोहाबाद क्षेत्र डाहिनी की पुलिया पर दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिससे उक्त दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।