शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र स्थित एक मिल से मजदूरी कर घर लौट रहे दो भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के चांदपुर मोड़ के पास सोमवार देर शाम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू की मौत हो गई, जबकि उसका भाई अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया।