झालरापाटन: भवानीमंडी के सरकारी अस्पताल में प्रसुताओं की मौत के मामले में कविता बाई के परिजन एसआरजी हॉस्पिटल में धरने पर बैठे
भवानीमंडी सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसुताओं की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को प्रसूता कविता बाई की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में रविवार सुबह 8 बजे से मृतका कविता बाई के परिजन चार मांगों को लेकर एसआरजी हॉस्पिटल की मोर्चरी के सामने धरने पर बैठ गए। परिजनों ने भवानी मंडी के सरकारी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।