झालरापाटन: झालरापाटन में नेशनल हाईवे 52 पर स्थित इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम से करीब ₹3 लाख की चोरी, चोरों का लाइव वीडियो
झालरापाटन में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित एंजल मोटर शोरूम से शुक्रवार रात को चोरी हुई है। शोरूम के मालिक शैलेश कुमार शर्मा ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि चोर शटर में पत्थर का अंट लगाकर अंदर घुसे। और करीब 3 लाख रुपए की नगदी और सामान चुरा लिए।चोरों ने पास के एक ट्रैक्टर शोरूम में भी चोरी का प्रयास किया है। लेकिन चौकीदार की नींद खुल जाने के कारण असफल हो गए।