खालवा: दबाव क्षेत्र में परिवर्तन से चली हवा, तापमान बढ़ा, पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव
पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी कारण हवा की तीव्रता में भी वृद्धि हो रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता था। ऐसी स्थिति इस बार नहीं दिखाई दे रही है। दिन के तापमान में 0.4 डिग्री और रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।