अतरी: अतरी थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंचे नीमचक बथानी डीएसपी
Atri, Gaya | Oct 22, 2025 अतरी थाना क्षेत्र के सीढ पंचायत में बुधवार की सुबह एक महिला की शव मिला है। महिला की हत्या गोली मारकर कर दी गई। टेउसा मानपुर मुख्य सड़क से सीढ गांव जाने वाली सुनसान रास्ते पर महिला की गोली मारी गई है। महिला की पहचान सीढ गांव निवासी श्याम ठाकुर की 30 वर्षीय पत्नी है। महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति पर ही उसका पुत्र और ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है।