पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरैना के दिवहाई हार में पानी लेने गए एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरैना निवासी प्रताप सिंह (28 वर्ष) बुधवार सुबह अपने घर से पास ही स्थित हैंडपंप पर पानी भरने के लिए निकला था। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनो