शुक्रवार। घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक गंगा उइके ने शुक्रवार को नर्मदापुरम लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक गंगा उइके के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सांसद चौधरी का फूलमालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने, को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।