धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से नाराज़ एक व्यक्ति द्वारा हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली पुलिस जांजगीर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरक्षित रेस्क्यू कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अनिल गड़ेवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कसौंदी के रूप में हुई है।