मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू परिसदन में वित्त मंत्री से मिला झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से रविवार दोपहर 2 बजे पलामू परिसदन में मिला। नेतृत्व संघर्ष मोर्चा के विनोद तिवारी ने किया। मंत्री को एक मांग पत्र सोपा गया जिसमें कहा गया है कि 28.8.2024 को शिक्षा मंत्री के साथ संघर्ष मोर्चा की उच्च स्तरीय बैठक में बनी सहमति के अनुसार केवल इपीएफ का लाभ मिला है।