अंबाह: नगर के नेहरू पार्क के बाहर बुजुर्ग और बच्चे गेट पर 1 घंटे तक इंतजार करते रहे
Ambah, Morena | May 13, 2026 अंबाह के नेहरू पार्क का गेट बुधवार शाम निर्धारित समय 5 बजे पर नहीं खुला। करीब 5:40 बजे तक बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बाहर खड़े इंतजार करते रहे। गर्मी के बीच लोग योग, टहलने और बच्चों को खेलने के लिए पहुंचे थे। बुजुर्ग मोजी राम ने बताया कि पार्क अक्सर देर से खोला जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने प्रशासन से समय पर पार्क खोलने की मांग की है।