मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चक दह में एक युवक को बगलादेशी कहकर पीटने कि विडिओ सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस को बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।