झालरापाटन: सिंघानिया गांव में बेटे-बहू ने विधवा मां को संपत्ति विवाद में पीटा, गंभीर घायल कर घर से निकाला
झालावाड़ के सिंघानिया गांव में एक विधवा महिला को उसके बेटे और बहू ने लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 51 वर्षीय रोड़ी बाई को उपचार के लिए शनिवार शाम 4बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रोड़ी बाई ने बताया कि उनके पति मोहनलाल की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी है।इसके बाद से उनका बेटा परमेश्वर और बहू रीना उसे पति के मकान से बेदखल कर कब्जा करना चाहते है।