झालरापाटन: कृषि उपज मंडी में महाराज हरिश्चंद्र सिंह की 105वीं जयंती मनाई गई, पूर्व नरेश चंद्रजीत सिंह ने दादा को जनहितैषी बताया
झालरापाटन कृषि उपज मंडी में मोहनलाल राठौर सेवा संस्थान द्वारा शनिवार दोपहर 2:00 बजे पूर्व नरेश हरिश्चंद्र सिंह की 105वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नरेश चंद्रजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मंडी में स्थित महाराज हरिश्चंद्र सिंह जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद मंडी परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया।